Homeमध्यप्रदेशमहाकाल मंदिर में आरती के दौरान पुजारी बेहोश, VIDEO:सवारी के लौटने के...

महाकाल मंदिर में आरती के दौरान पुजारी बेहोश, VIDEO:सवारी के लौटने के बाद सभामंडप में तबीयत बिगड़ी; पालकी के साथ ही रहे थे

उज्जैन में महाकाल की राजसी सवारी लौटने के बाद मंदिर के सभामंडप में भगवान चंद्रमोलेश्वर की आरती के दौरान पुजारी आशीष शर्मा अचानक बेहोश हो गए। इससे मंदिर में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत आकस्मिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। मंदिर के डॉक्टरों ने उनका बीपी और शुगर चेक किया। दोनों रिपोर्ट सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। देखें तस्वीरें… सवारी के दौरान पालकी के पास ही रहे पुजारी संजय ने बताया कि आशीष शर्मा दोपहर करीब एक बजे से सवारी की तैयारियों में जुटे थे। पूरी सवारी के दौरान वे पालकी के पास रहे। भारी भीड़ और उमस भरे मौसम के कारण संभवतः आरती के दौरान उन्हें चक्कर आ गए। ————- यह खबरें भी पढ़ें 6 स्वरूपों में निकली महाकाल की सवारी, 7KM में भीड़ उज्जैन में भादौ के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने राजसी सवारी पर निकले। करीब 7 किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शिप्रा नदी के रामघाट पर पूजा-अर्चना के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंच गई। सवारी में बाबा महाकाल के 6 स्वरूप शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here