Homeदेशमध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय:UP के 87 गांवों...

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय:UP के 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन के हालात

मध्य प्रदेश में 9 दिन बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बालाघाट, उमरिया और डिंडौरी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भी मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। यूपी में शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। यूपी में नदियां उफनाने लगी हैं। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर है। नदियों के किनारे कटान शुरू हो गया है। बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई गांवों में खेत डूब गए हैं। 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया (वेल मार्क्ड लो प्रेशर) और राजस्थान में एक्टिव सायक्लोनिक सर्क्युलेशन के चलते से गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 57 तालुकाओं में जोरदार बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांव फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं। देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here