Homeछत्तीसगढ़मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट:तापमान बढ़ेगा, 2...

मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट:तापमान बढ़ेगा, 2 दिन वॉर्म नाइट की स्थिति, कुछ जगहों पर अंधड़-बारिश की चेतावनी

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी रहेगी, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी। बिहार से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में और न्यूनतम 23.3°C जगदलपुर में दर्ज किया गया है।
अगले दो दिन सूखा मौसम, गर्मी जारी आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान भी कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। रायपुर में गर्म दिन और गर्म रात राजधानी में आज हीट वेव और वॉर्म नाइट की स्थिति रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here