Homeमध्यप्रदेशमंच से डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड:CM का जन...

मंच से डिप्टी कलेक्टर, 2 CMO समेत 7 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड:CM का जन विश्वास अभियान में ऑन-द-स्पॉट एक्शन; कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान CM हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने एक डिप्टी कलेक्टर (तत्कालीन तहसीलदार), दो पटवारी, दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), एक सहायक यंत्री और एक तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) समेत 7 अफसर-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जनता के काम में देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक एस.के. सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएम बोले- तय समय सीमा में निपटें शिकायतें
कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का निराकरण तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ये थी शिकायतें मंदिर दर्शन और स्कूल निरीक्षण भी किया
मुख्यमंत्री ने दौरे की शुरुआत तलून स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन से की। इसके बाद वे ग्राम बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की। किसानों और उद्यमियों से संवाद
समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों से कपास उत्पादन, एफपीओ, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और ई-टोकन व्यवस्था पर चर्चा की। उद्यमियों से एग्रो इंडस्ट्रीज, रिन्यूएबल ऊर्जा, वेस्ट मैनेजमेंट और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं पर बातचीत की। 25 करोड़ के नए घाट बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के जलमग्न घाटों के स्थान पर 25 करोड़ रुपए की लागत से नए घाट बनाने की घोषणा की। साथ ही कस्तूरी कॉटन को बढ़ावा देने, पानसेमल में पीजी कोर्स शुरू करने और खेल मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की बात कही। ट्रैफिक जाम और विरोध प्रदर्शन
सीएम के दौरे के दौरान रूट डायवर्जन के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। ओलंपिक सर्कल चौराहे पर स्कूल बसें करीब दो घंटे तक फंसी रहीं। वहीं काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here