Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 2 बड़ी कार्रवाई...89 मकान-दुकानें हटाए:कजलीखेड़ा-छावनी पठार में 7.5 एकड़ में...

भोपाल में 2 बड़ी कार्रवाई…89 मकान-दुकानें हटाए:कजलीखेड़ा-छावनी पठार में 7.5 एकड़ में कब्जा; ₹8 करोड़ कीमत

भोपाल में जिला प्रशासन ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की 2 बड़ी कार्रवाई की। जहां से अवैध रूप से बने कुल 89 मकान और दुकानें बुलडोजर की मदद से हटा दिए गए। कुल 7.5 एकड़ जमीन की कीमत 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में छावनी पठार में कार्रवाई की गई। यहां नेशनल हाईवे की जमीन पर सालों से कब्जा था। जिस पर 54 मकान और दुकानें बना दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में सुबह कार्रवाई शुरू की गई, जो दोपहर तक चली। इस दौरान जेसीबी की मदद से कच्चे-पक्के निर्माण जमींदोज कर दिए गए। कार्रवाई की 4 तस्वीरें… हंगामा न हो, इसलिए पुलिस बल तैनात रहा मौके पर कुल ढाई एकड़ जमीन पर कब्जा सामने आया था। जिसकी बाजारू कीमत 5 करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसलिए पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। कजलीखेड़ा में 5 एकड़ से हटाया कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में 5 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। दोपहर 12 बजे के बाद कार्रवाई की शुरुआत हुई। कजलीखेड़ा थाने के पुलिस बल की मौजूदगी में 35 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। कई साल से अवैध कब्जा था प्रशासन के अनुसार, कजलीखेड़ा में कई साल से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था। कई लोगों ने तो 4 से 5 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर कब्जा कर रखा था। नोटिस देने के बाद शनिवार को कार्रवाई की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here