Homeमध्यप्रदेशभोपाल के 5 नंबर स्टॉप में आरएसएस मार्केट री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट:विधायक ने अस्थायी...

भोपाल के 5 नंबर स्टॉप में आरएसएस मार्केट री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट:विधायक ने अस्थायी दुकानों का लोकार्पण किया; 65 अस्थायी दुकानों की शिफ्टिंग शुरू

राजधानी भोपाल के 5 नंबर स्टॉप स्थित आरएसएस मार्केट के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में शनिवार शाम दुकानों की शिफ्टिंग शुरू हो गई। सभी 65 दुकानदारों के लिए बनाई गई अस्थाई दुकानों का विधायक भगवानदास सबनानी ने लोकार्पण किया। दुकानदारों और रहवासियों की मौजूदगी में विधायक और बोर्ड के कमिश्नर गौतम सिंह ने दुकानों की चाबी सौंपी। विधायक और कमिश्नर ने नई दुकानों की जगह पौधारोपण कर फीता काटा। बोर्ड कमिश्नर सिंह ने कहा कि रहवासियों की उम्मीद से बेहतर से हम उनका घर और दुकान बनाकर देंगे। विधायक सबनानी ने कहा कि मैं हाउसिंग बोर्ड, सरकार और रहवासियों-दुकानदारों के बीच पुल का काम कर रहा हूं। मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। यह है प्रोजेक्ट
आरएसएस मार्केट का री-डेवलपमेंट 650 करोड रुपए से किया जा रहा है। यहां हाउसिंग बोर्ड वर्तमान रहवासियों और दुकानों को 20% बड़ा घर बनाकर दे रहा है। 45 साल पहले बने आरएसएस मार्केट को नगर निगम ने जर्जर घोषित कर दिया है। मकान पहले ही खाली कर दिए गए हैं। दुकानों की शिफ्टिंग के बाद प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष फैजान हैदर ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के साथ हम लोगों का अनुबंध हो गया है। अनुबंध के तहत ही लोग नई दुकानों में शिफ्ट हो रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here