भोपाल के कोलार में बने पॉइजन एंटी एजिंग स्किन क्लीनिक के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जयपुर की युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का आरोप है। चार महीने तक चली जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक बालाजी रोड जयपुर की रहने वाली युवती 8 मई 2025 को अपना स्किन ट्रीटमेंट कराने के लिए अपने कजिन भाई के साथ डॉ अभिजीत के क्लीनिक पर पहुंची थी। डॉ. अभिनीत से ट्रीटमेंट करवाकर वापस जयपुर चली गई। युवती ने बताया कि अभिनीत ने मुझे मोबाइल नंबर से मैसेज किए, हम दोनों की बातचीत होने लगी। इतना ही नहीं मामला शादी करने तक पहुंच गया। बाद में अभिजीत ने भोपाल बुलाया और मांग में सिंदूर भर दिया और अपने घर में ले जाकर रेप किया। दबाव बनाकर सीने पर अपने नाम का टैटू बनवाया 8 जून 2025 को अभिनीत ने मुझ पर उसके नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया। उसके कहने पर उसने बाएं तरफ चेस्ट पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। उसके बाद पीड़िता को पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। यह बात उसने आरोपी को बता दी, तो वह कहने लगा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। चेन्नई में भी किया रेप 17 जुलाई 2025 को मैं चेन्नई गई, तो वह मेरे साथ होटल में रुका। 21 जुलाई 2025 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब इसका विरोध किया तो उसने जमकर मारपीट भी की। बिगबॉस में एंट्री के नाम पर अभिनीत के साथ हुई थी ठगी रेप के आरोपी डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के साथ दस लाख रुपए की ठगी हो चुकी है। चूनाभट्टी थाने में पिछले साल जुलाई महीने में अभिनीत ने इस मामले में स्वयं को डॉयरेक्टर बताने वाले किरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी ने बिगबॉस में एंट्री के नाम पर उनसे रकम ऐंठ ली थी।
