Homeमध्यप्रदेशभोपाल के कोलार-विजय नगर में शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध:मंदाकिनी चौराहे पर...

भोपाल के कोलार-विजय नगर में शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध:मंदाकिनी चौराहे पर ठेके के सामने डटे लोग; बोले- शिफ्ट नहीं तो उग्र आंदोलन

राजधानी भोपाल की दो शराब दुकानों की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। ये दुकानें कोलार रोड और विजय नगर में हैं। कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे पर दुकान शिफ्ट होने पर बड़ी संख्या में लोग दुकान के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। इसे लेकर कांग्रेस जहां मैदान में कूद गई है तो विधायक रामेश्वर शर्मा ने दुकान को अन्य जगह शिफ्ट करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि मंदिर और आबादी के बीच शराब दुकान स्वीकार्य नहीं है। कोलार रोड पर पहले यह दुकान सर्वधर्म इलाके में थी, जो अब मंदाकिनी चौराहे पर शिफ्ट कर दी गई है। इसके ठीक पीछे जैन मंदिर है और रहवासी इलाका है। इसके चलते लोग विरोध में उतर गए हैं। बुधवार रात उन्होंने दुकान के सामने प्रदर्शन किया। वहीं, गुरुवार को भी प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे। रहवासियों के साथ कोलार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने विरोध दर्ज कराते हुए कोलार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और दुकान को तुरंत हटाने की मांग की। राठौड़ ने बताया कि कोलार रोड के सबसे प्रमुख स्थान मंदाकिनी चौराहे पर मंदाकिनी जैन मंदिर के पीछे ही शराब दुकान खुल गई है। शराब दुकान खुलने के पहले ही दिन चौराहे के आसपास जाम लग गया। पास में ही मंदाकिनी जैन मंदिर, रहवासी इलाका है। उन्होंने कहा कि मन्दाकिनी चौराहे से शराब दुकान को तुरंत हटाया जाए। जैन समाज और रहवासियों का विरोध तेज
कांग्रेसी भी लोगों का समर्थन करते हुए मौके पर पहुंचे। वही, क्षेत्र की पार्षद ने भी विरोध जताया। सकल जैन समाज के अखिलेश जैन ने चेतावनी दी कि अगर रहवासियों की मांग कर शराब दुकान को मंदाकिनी चौराहा से शिफ्ट नहीं किया गया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आबकारी मंत्री के घर का घेराव भी करेंगे। जैन समाज के सकल जैन समाज के अखिलेश जैन, राजू जैन, संदीप जैन, प्रकाश जैन, राजीव जैन, मन्दाकिनी रहवासी चंद्रशेखर त्यागी, मुकेश शाह, सागर प्रीमियम टॉवर के पुष्पेंद्र सिंह,शराब विरोधी मोर्चा के बबलू खान, रजनीश जैन, अनुराग जैन, जेएन मिश्रा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी शराब दुकान को लेकर विरोध जताया
विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी मंदाकिनी चौराहे पर खुली शराब दुकान को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने दुकान हटाने के लिए की कलेक्टर से बात की है। रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शराब दुकान को लेकर बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने आज विरोध प्रदर्शन किया है। निश्चित रूप से यह स्थान घनी आबादी एवं मंदिर के समीप है। ऐसे में यहां शराब की दुकान का संचालन स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। मैंने कलेक्टर को अवगत कराया है, यह दुकान यहां संचालित नहीं की जाए, ऐसा आग्रह किया है। सर्वधर्म पुल के पास शिफ्ट हो दुकान
राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात करेंगे। इस वाइन शॉप को मंदाकिनी चौराहे के साथ सर्वधर्म कॉलोनी से भी हटाने की मांग करेंगे। सर्वधर्म पुल के पार नई दुकानें बनी हैं। शराब दुकान को वहां पर शिफ्ट किया जाए। लोगों ने बैठक की
मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर आम लोग भी विरोध जता रहे हैं। इसे लेकर गुरुवार सुबह उन्होंने मीटिंग की। जिसमें दुकान को अन्य ऐसी जगह पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया, जहां रहवासी इलाका, स्कूल या मंदिर न हो। विजय नगर में सड़क पर टेंट लगाकर बैठीं महिलाएं वहीं, विजय नगर में दुकान के सामने टेंट लगाकर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुईं। उनकी मांग थी कि जब तक दुकान शिफ्ट नहीं होगी, वे सड़क पर ही डटी रहेंगी। हालांकि, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दुकान हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद दुकान नहीं हटाई जा सकी। विजय नगर स्थित सांईंराम कॉलोनी की दुकान को हटाने के लिए लोग पिछले एक साल से जनसुनवाई में आवेदन दे रहे थे, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल रहे। विजय नगर में प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here