Homeमध्यप्रदेशभीषण गर्मी में भोपाल में बिजली-पानी संकट:करोंद में फूटी कोलार लाइन; 1...

भीषण गर्मी में भोपाल में बिजली-पानी संकट:करोंद में फूटी कोलार लाइन; 1 लाख आबादी को आज पानी नहीं मिलेगा

भोपाल में दिन में 43 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में कई इलाकों में बिजली और पानी का संकट है। रात में हर रोज 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। वहीं, मेट्रो और 10 लेन अयोध्या बायपास के निर्माण पानी की लाइनें लगातार फूट रही है। शुक्रवार को भी करोंद में कोलार लाइन फूट गई। लाइन फूटने की वजह से करोंद समेत करीब एक लाख आबादी को पानी नहीं मिलेगा। करोंद में मेट्रो और एनएचएआई की लापरवाही से ऐसा होगा। जानकारी के अनुसार, करोंद चौराहे के पास गुरुवार सुबह मेट्रो की खुदाई के दौरान कोलार पाइप लाइन फूट गई। इसके कारण पुराने भोपाल के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई। शुक्रवार को करीब 1 लाख आबादी तक पानी नहीं पहुंचेगा। पिछले 15 दिन में मेट्रो और एनएचएआई की खुदाई के दौरान 14वीं बार पाइप लाइन टूटी है। नगर निगम की टीम देर शाम तक लाइन सुधारने में जुटी रही, लेकिन तब तक लाखों गैलन पानी बह चुका था। आरिफ नगर में फूटी लाइन, निगम देगा नोटिस
नगर निगम के अनुसार, बैरसिया रोड स्थित आरिफ नगर के पास भोपाल मेट्रो के निर्माण के चलते कोलार फीडर की 400 एमएम व्यास की डीआई लाइन क्षतिग्रस्त होने से एलआईजी, नारियलखेड़ा, पिंजोमल, चौकसे नगर, जेपी नगर, आरिफ नगर, डीआईजी चौराहा, रेशम केंद्र एवं टीला जमालपुरा आदि क्षेत्रों की जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई है। भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में बार-बार पानी की लाइन फूट रही है। इस पर निगम मेट्रो प्रबंधन को नोटिस देगा और जुर्माने की कार्रवाई करेगा। ताकि, आगे से ऐसा न हो। निगम के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन
नगर निगम ने निर्माण एजेंसियों को पहले पानी और सीवेज लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। लाइन शिफ्टिंग पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। इसके बावजूद कई एजेंसियां सीधे खुदाई शुरू कर रही हैं। इससे निगम को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। NHAI: 15 दिन में 12 बार तोड़ चुका
अयोध्या बायपास पर सड़क निर्माण के दौरान एनएचएआई पिछले 15 दिनों में 12 बार पानी की पाइपलाइन तोड़ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक लाइन शिफ्टिंग किए बिना खुदाई करने से बार-बार जल संकट की स्थिति बन रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here