Homeमध्यप्रदेशभिंड में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश:बिजली गिरने से महिला-चार बकरियों...

भिंड में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश:बिजली गिरने से महिला-चार बकरियों की मौत; कार पर गिरा पेड़, आंधी से शहर में ब्लैकआउट

भिंड शहर में गुरुवार रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रात करीब 9 बजे मौसम ने करवट ली और 9:30 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई पेड़ टूटकर गिर पड़े। इधर, देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सदारीपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला और चार बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला तेज आंधी पानी से बकरियों को बचाते हुए सुरक्षित जगह बांध रही थी तभी अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में चर रही चार बकरियां भी चपेट में आकर मर गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हुआ। दोपहर में पारा 45॰ दर्ज हुआ था
पिछले कई दिनों से भिंड शहर भीषण गर्मी की चपेट में था। गुरुवार को दिन का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शाम तक लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। रात 8 बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और हल्की हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि वातावरण में उमस बढ़ गई। कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग्स गिरे
तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग गिर गए। अटेर रोड पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मनोज दैपुरिया के घर के सामने लगा जामुन का पेड़ टूटकर उनकी स्कॉर्पियो वाहन पर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर आ गिरीं। शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी
आंधी के दौरान बिजली के तारों में फॉल्ट आने से पूरे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के दौरान तेज चमक और गरज के साथ बिजली गिरने की भी सूचना सामने आई है। करीब 10 बजे के बाद बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई और हवा भी सामान्य होने लगी, लेकिन मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here