Homeमध्यप्रदेशबॉयफ्रेंड से शादी की मांग, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती:बोली- परिजन इसके...

बॉयफ्रेंड से शादी की मांग, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती:बोली- परिजन इसके खिलाफ; प्रेमी और पुलिस की समझाइश पर एक घंटे बाद नीचे उतरी

राजगढ़ जिले के सुठालिया स्थित सिंगीजी की बाड़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवती अपनी पसंद के युवक से विवाह करने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती का आरोप था कि परिजन उसके प्रेम विवाह के खिलाफ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को समझाइश देकर नीचे उतारा। तीन साल पुराने प्रेम संबंध के चलते उठाया कदम जानकारी के अनुसार, युवती का पिछले तीन-चार वर्षों से दूसरी जाति के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों विवाह करना चाहते हैं, लेकिन जाति अलग होने के कारण परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती शाम करीब 6 बजे अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और मांग पूरी न होने पर नीचे न उतरने की धमकी देने लगी। प्रेमी के आश्वासन और पुलिस की समझाइश पर उतरी नीचे घटनास्थल पर पहुंचे सुठालिया थाना प्रभारी और परिजनों ने युवती को लगातार नीचे उतरने के लिए मनाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। ड्रामे के बीच युवती का प्रेमी भी मौके पर पहुंचा और उसने सबके सामने शादी करने का भरोसा दिलाया। प्रेमी की बात सुनने और पुलिस की लंबी समझाइश के बाद करीब 7 बजे युवती सुरक्षित नीचे आने को तैयार हुई। उम्र की पुष्टि में जुटी पुलिस युवती के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी अनिल राहौरिया ने बताया कि फिलहाल युवती के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि उसकी बालिग होने की पुष्टि हो सके। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में दिनभर बनी रही चर्चा इस घटना के दौरान टॉवर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही, जिसके चलते पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में भी मशक्कत करनी पड़ी। युवती के सुरक्षित उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here