Homeमध्यप्रदेशबेटे ने पिता की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौत:सिर को चीरकर...

बेटे ने पिता की कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौत:सिर को चीरकर निकली बुलेट, 2 लाख मांग रहा था; नहीं देने पर खोया आपा

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में सोमवार को बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। 2 लाख रुपए नहीं देने पर युवक ने कनपटी पर सटाकर फायरिंग की। गोली कनपटी को चीरकर बाहर निकल गई। पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिछोड़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 58 वर्षीय जगन बडोले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे का नाम चंदन बडोले (32) है। चंदन पहले वेल्डिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपने पिता से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पैसों के लिए दबाव बना रहा था मां गौरी बाई के अनुसार, पिता ने पहले ही बेटे को करीब दो लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चंदन और पैसों के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो सोमवार को हिंसक झगड़े में बदल गया। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… बहस से शुरू हुआ विवाद, गोली तक पहुंचा सोमवार दोपहर पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर फिर तीखी बहस हुई। बहस बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान चंदन ने आपा खो दिया और घर में रखी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। वारदात गांव के कहार मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी भवन के पास, नर्मदा फलिया में हुई। पत्नी ने दी पुलिस को सूचना घटना की सूचना सबसे पहले मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को दी। बयान में उन्होंने बताया कि बहस के दौरान चंदन ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। जमीन और पुराने विवाद की भी जांच परिजनों के मुताबिक, परिवार के पास लगभग 7 एकड़ जमीन है, जिसमें 5 एकड़ खलघाट और 2 एकड़ पिछोड़ी में है। जमीन और पैसों को लेकर पहले भी पिता-पुत्र के बीच विवाद होते रहे हैं। पिछोड़ी की 5 एकड़ जमीन सरदार सरोवर परियोजना की डूब में चली गई थी। इसके बदले खलघाट में जमीन आवंटित की गई थी। आरोपी चंदन का व्यवहार पिछले कुछ समय से आक्रामक हो गया था। वह आर्थिक दबाव में भी था, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह अपने ही पिता की हत्या कर देगा। आरोपी फरार, पुलिस की टीमें सक्रिय थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि चंदन की पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी एक बेटी है, जो दादा-दादी के साथ रहती थी। आरोपी गांव में स्थायी रूप से नहीं रहता था। करीब 15 दिन पहले भी वह आया था, तब भी संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके से एक खाली खोखा बरामद हुआ है। ………………………………………… यह खबर भी पढ़ें इटारसी में बहन से मिलने आए प्रेमी ने भाई को मारी गोली इटारसी में मेहरागांव में एक युवक पर देसी कट्टे से फायरिंग की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान शुभम कुल्हारे (28) के रूप में हुई है। वह मेहरागांव के सी केविन क्षेत्र का निवासी है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। फायरिंग में शुभम के पेट में गोली लगी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here