Homeछत्तीसगढ़बृजमोहन बोले- बड़े लोगों को उठाकर बंद करो:रायपुर में कहा- पुलिस को...

बृजमोहन बोले- बड़े लोगों को उठाकर बंद करो:रायपुर में कहा- पुलिस को क्यों नहीं मालूम, कहां बिक रही शराब, अफसरों को लगाई फटकार

रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आए। 18 मई को नगर निगम के जोन-5 अश्विनी नगर में सुशासन तिहार शिविर आयोजित था। जहां उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर मंच से ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सांसद ने अधिकारियों से कहा कि ‘कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो। 3 महीना जमानत नहीं होगी ना, बंद हो जाएगा तो…करो ना बंद, क्यों नहीं बंद करते?’ उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि, ‘हमें मालूम है क्या, वह शराब कहां बिक रही है, तो क्या पुलिस वालों को नहीं मालूम?’ ‘अवैध शराब बिक्री रोकना जरूरी’ बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा जैसे इलाकों में बहुत ज्यादा अवैध शराब बिक रही है और इसे रोकना जरूरी है। सांसद ने कहा कि शहर के कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत एक्शन लेने को कहा। अधिकारियों को सख्त कदम उठाने को कहा सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान मंच पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नायब तहसीलदार पर भी भड़के थे इससे पहले रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए थे। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO: कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here