Homeमध्यप्रदेशबिजौली हाईवे पर मिली मजदूर की सड़ी-गली लाश:कपड़े और जूते मिले अलग-अलग...

बिजौली हाईवे पर मिली मजदूर की सड़ी-गली लाश:कपड़े और जूते मिले अलग-अलग जगह, 7 अगस्त से था लापता

ग्वालियर के नेशनल हाईवे-44 पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बिजौली क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से एक अधेड़ की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव करीब दो से तीन दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही बिजौली थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्गंध आने पर लगा सुराग, शव से दूर मिले कपड़े और जूते बुधवार शाम बिजौली हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को झाड़ियों से तेज दुर्गंध आई। जब लोगों ने नीचे झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल की तलाशी लेने पर पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियां देखने को मिलीं। शव से कुछ दूरी पर मृतक की शर्ट पड़ी थी, उससे आगे पेंट और जूता पड़ा मिला। 4 अगस्त को मजदूरी करने आया था, 7 से चल रहा था लापता पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कल्याण जाटव (55 वर्ष) पुत्र लच्छी राम जाटव निवासी ग्राम बेहट के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि कल्याण 4 अगस्त को मजदूरी करने और रिश्तेदारी में बिजौली आया था। चूंकि वह अक्सर काम के सिलसिले में आता-जाता रहता था और कई दिनों तक रुकता था, इसलिए परिवार ने शुरुआत में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब कई दिनों तक वह घर नहीं लौटा और उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 7 अगस्त को बिजौली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल FSL (फॉरेंसिक) एक्सपर्ट कोक सिंह को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल और शव के पास बिखरे कपड़ों से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि कल्याण की मौत किसी हादसे/हत्या के कारण हुई है या यह सामान्य मौत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here