Homeमध्यप्रदेशबिजली दफ्तर में महिलाओं ने कर्मचारी को पीटा:लगाए अभद्रता के आरोप, गेट...

बिजली दफ्तर में महिलाओं ने कर्मचारी को पीटा:लगाए अभद्रता के आरोप, गेट के बाहर लोट-लोट कर रोईं

टीकमगढ़ में मंगलवार को नगर परिषद जतारा के बिजली दफ्तर में कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह विवाद ट्रांसफार्मर न लगाए जाने को लेकर हुआ। वीडियो में महिलाएं हाथ में चप्पल और लाठी लिए नजर आ रही है। कुछ महिलाएं दफ्तार के गेट पर गेट के बाहर लोट-लोट कर रोती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की। वे ग्राम पंचायत रतनगुवां भाटा में बिजली की समस्या से परेशान होकर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर दफ्तर पहुंचे थे। वहीं, बिजली कर्मचारियों का कहना है कि ग्रामीणों ने दफ्तर में घुसकर हाथापाई की और पत्थर फेंके। कर्मचारियों के अनुसार, जब उनकी बात नहीं मानी गई तो ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उपद्रव किया।
रतनगुवां निवासी सुनील अहिरवार ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से गांव का ट्रांसफार्मर खराब है। हम लोग लेकर शिकायत दर्ज कर चुके हैं। एक सप्ताह पहले बिजली दफ्तर आए थे। कर्मचारियों ने एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब 8 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो आज गांव की महिलाएं और पुरुष ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत करने दफ्तर आए थे। तस्वीरें देखिए… महिलाओं ने लगाया मारपीट का आरोप महिला कमला, सुखवती ने बताया कि हम लोग दफ्तर के अंदर कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की बात कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिया और मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उसे कुर्सी मारी गई। वहीं बिजली दफ्तर के बाबू चंद्रशेखर नरवरिया ने बताया कि ग्रामीणों के दफ्तर आने पर उनसे कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों को आ जाने दो। अधिकारियों के आने पर ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत करना। इसी दौरान ग्रामीण उपद्रव करने लगे। महिलाओं ने दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। टेबल कुर्सी और कंप्यूटर गिरा दिया। कुछ लोग बाहर से खिड़कियों से अंदर पत्थर फेंकने लगे। घटना की जानकारी लगते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here