Homeछत्तीसगढ़बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमा,VIDEO:बोला- बहुत प्यार...

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमा,VIDEO:बोला- बहुत प्यार करता था, कैरेक्टर पर शक करती थी, इसलिए मार डाला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का चाकू से सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। फिर कटे हुए सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो बोला- सर इसकी मुंडी मैंने काट दिया। मैं इसको बहुत प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं। आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी उसके कैरेक्टर पर शक करती थी। इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के समय भी दोनों ने शराब पी थी। चरित्र शंका को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था। पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा घटना के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसके शरीर पर खून के निशान कैसे हैं। तो उसने बताया कि ये मेरी पत्नी के खून हैं, जिससे मैं प्यार करता था। उसने बताया पत्नी को मारने के बाद बोरी में उसके सिर को लेकर बालको थाने जाने वाला था। लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला: कैरेक्टर पर शक करता था, वारदात के बाद थाने पहुंचकर दी जानकारी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here