Homeदेशबंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे...

बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकाला गया; भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सोनारपुर बेहत संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। यहां चुनावों के दौरान और बाद में राजनीतिक हिंसा होती रही हैं। यहां से भाजपा की रूपा गांगुली विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) को हराया था। मई 2026 में सोनारपुर के कामराबाद नस्करपाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता सौमेन दास के घर में आग लगा दी गई थी। उन्होंने स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि पहले उन्हें धमकियां दी गई थीं और बाद में घर में आग लगा दी गई। वहीं सोनारपुर दक्षिण इलाके में विधानसभा चुनाव के दौरान TMC कार्यकर्ता संजू कर्मकार की हत्या कर दी गई थी। फर्जी हस्ताक्षर मामले में आज CID का समन मिला था इससे पहले अभिषेक को पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। PTI के मुताबिक, CID अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा। अभिषेक ने चुनाव प्रचार में अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 15 मई को FIR दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान देने का आरोप है। केस उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अभिषेक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया। सार्वजनिक कार्यक्रमों में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा इस्तेमाल किया। शाह पर अभिषेक बनर्जी के पिछले 4 बयान… 10 अप्रैल 2026: अभिषेक ने शाह के घुसपैठ वाले आरोप पर जवाब देते हुए कहा था- अगर घुसपैठ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है। सीमा सुरक्षा BSF और गृह मंत्रालय के अधीन है, राज्य सरकार के नहीं। 16 अप्रैल 2026: पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर की रैली में कहा- अमित शाह को चैलेंज करता हूं, अगर दम है तो 4 मई को कोलकाता में रहिएगा। 12 बजे के बाद मुलाकात होगी। 4 मई को पता चलेगा कि आप कितने बड़े गुंडे हैं। खेला तुम लोगों ने शुरू किया है, बाकी TMC करेगी। 25 अप्रैल 2026: चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक ने कहा- अमित शाह मतदाताओं को धमकाने की राजनीति कर रहे हैं। BJP को हार दिख रही है, इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है।” 2 मई 2026: उन्होंने कहा- अमित शाह और चुनाव आयोग दोनों सुन लें, 4 मई को बंगाल की जनता जवाब देगी। लोकतंत्र को दबाने की हर कोशिश का जवाब मिलेगा। 4 मई को बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला 4 मई को 293 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 207 सीटें मिलीं। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… 9 मई को सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। सुवेंदु के साथ 5 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… ————— ये खबर भी पढ़ें… ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं: चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी एक बार फिर काला कोट पहनकर कोर्ट में दलीलें देने पहुंची। ममता गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन के सामने पेश हुईं। मामला हाल के राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई चुनावी हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का था। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here