Homeछत्तीसगढ़फेस-ऑथेंटिकेशन से होगी UPSC प्रीलिम्स में एंट्री:आखिरी 30 मिनट में बाथरूम जाने...

फेस-ऑथेंटिकेशन से होगी UPSC प्रीलिम्स में एंट्री:आखिरी 30 मिनट में बाथरूम जाने की अनुमति नहीं, रायपुर के 22 केंद्रों में 8449 स्टूडेंट देंगे एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को रायपुर के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रशासन का कहना है कि, इससे फर्जी अभ्यर्थियों और गड़बड़ी की संभावनाओं पर रोक लगेगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। सभी केंद्रों में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। हर केंद्र में कम से कम 5 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों में जैमर भी लगाए जाएंगे, जिससे किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार या नकल की संभावना न रहे। कलेक्टर की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। अंतिम 30 मिनट में वॉशरूम जाने पर रोक प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। एक समय में दो अभ्यर्थियों को वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं होगी, वहीं परीक्षा के अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। आधे घंटे पहले बंद होगा परीक्षा केंद्र का गेट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पहुंचने की अपील की गई है। परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच और बैग पूरी तरह प्रतिबंधित परीक्षा हॉल में केवल काले रंग की बॉल पेन, ई-एडमिट कार्ड, फोटोयुक्त पहचान पत्र, पारदर्शी पानी की बोतल और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, डिजिटल वॉच, बैग, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केवल वही वस्तुएं केंद्र में ले जाने की अनुमति होगी, जिनका उल्लेख एडमिट कार्ड में किया गया है। 500 मीटर दायरे में ध्वनि प्रदूषण पर रोक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में ध्वनि प्रदूषण और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए हैं। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय से किया जाएगा और परीक्षा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार निगरानी रखेगी। फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया इस प्रकार करता है काम परीक्षा केंद्र पर ध्यान रखने योग्य बातें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here