Homeछत्तीसगढ़फुटपाथ पर चढ़ाई कार, फिर KISS करने लगा कपल, VIDEO:नशे में थे...

फुटपाथ पर चढ़ाई कार, फिर KISS करने लगा कपल, VIDEO:नशे में थे कार सवार; लोगों ने पीटा, पुलिस ने काटा 2 हजार का चालान

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर जा चढ़ी। हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर से कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद कार में सवार लड़का नाबालिग बताया जा रहा है। उसके साथ एक लड़की और कुछ दोस्त भी मौजूद थे। कार सवार नशे की हालत में थे। हादसे के बाद कपल का एक-दूसरे को किस करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कार सवारों और लोगों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार सवारों की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार ने ऑटो को टक्कर मारी थी, लेकिन ऑटो चालक ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 हजार रुपए का चालान किया है। देखिए पहले ये तस्वीरें… पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार लड़के-लड़कियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे। इस दौरान कार ड्राइव कर रहे लड़के ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा कपल किस करता नजर आया। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे। लड़की को भी जड़ दिया थप्पड़ इससे नाराज कुछ स्थानीय युवकों ने कार सवार लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार लड़की भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर स्थानीय लड़कों ने लड़की को भी थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सिरगिट्टी क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सड़क पर लड़कों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की बीच सड़क पर पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नशे में रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, VIDEO: रायगढ़ में खुलेआम गले लगकर KISS करते दिखे, आते-जाते यात्री देखते रहे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here