Homeमध्यप्रदेशफिल्म 'अपरिचित' की तरह मल्टी-किरदार दिखा रहा सिरफिरा:एयरफोर्स पर फेंका पेट्रोल बम,...

फिल्म ‘अपरिचित’ की तरह मल्टी-किरदार दिखा रहा सिरफिरा:एयरफोर्स पर फेंका पेट्रोल बम, IB से बोला-‘एयरफोर्स ने इंसानी दिमाग हैक करने की डिवाइस बनाई’

देश के चुनिंदा और अति-संवेदनशील एयरबेस में शुमार ग्वालियर (महाराजपुरा) एयरफोर्स स्टेशन पर चार अगस्त की रात एक गंभीर वारदात होते-होते बच गई। यहां आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर ने बियर की बोतल में पेट्रोल भरकर एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य गेट पर फेंक दिया। हाई-सिक्योरिटी जोन में हुई इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात जवानों ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डिफेंस इंटेलिजेंस और एयरफोर्स इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उससे 24 घंटे से अधिक समय तक कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक नॉन स्टॉप रहा है। कभी बहुत समझदारों की तरह बात करता है तो कभी बचकानी बातें करने लगता है। साउथ इंडियन मूवी ‘अपरिचित’ के हीरो अम्बी की तरह हर बार-बार किरदार बदल लेता है। आखिरकार उसे मनोरोगी मानते हुए मानसिक आरोग्यशाला भेजा गया है। तब से अब तक मामले की जांच जारी है। पूछताछ में कभी नजर आया शातिर तो कभी दिमागी मरीज पूछताछ के दौरान आरोपी चर्चित साउथ इंडियन मूवी ‘अपरिचित’ के हीरो ‘अम्बी’ की तरह बार-बार अपने किरदार बदलता रहा। आईबी और सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के सामने वह बेखौफ होकर बातें करता रहा। पूछताछ में कभी वह इतना शातिर लगता था कि एजेंसियां सकते में आ जातीं, तो अगले ही पल वह मानसिक रोगी जैसी हरकतें करने लगता। उसने आईबी अफसरों से अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि “एयरफोर्स ने इंसानी दिमाग हैक करने की डिवाइस बनाई है और वे मेरा दिमाग हैक कर रहे हैं।” कभी वह जातिगत उत्पीड़न की बात करने लगता, तो कभी सरहद और डिफेंस एरिया में घूमने की बातें करता। मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर जैसी हरकत इस केस में मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर (एमपीडी) जैसी स्थिति बन रही है। यह भी एक मनोरोग है जिसमें व्यक्ति के कई अलग-अलग व्यक्तित्व मौजूद होते हैं। इस विकार में, व्यक्ति एक से अधिक अलग-अलग पहचान या आत्म-बोध का अनुभव करता है। प्रत्येक व्यक्तित्व की अपनी अलग विशेषताएं हो सकती हैं। कभी वह असिस्टेंट प्रोफेसर की तरह समझदारी की बातें करने लगता है। कभी सिरफिरे लोगों की तरह बर्ताव करता है। डॉक्टरों का मानना है कि अभी उसकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद स्थिति और साफ हो पाएगी। बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर लाया था, गेस्ट हाउस में ठहरा था जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मूल रूप से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था और यहां एक स्थानीय गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। मंगलवार रात (04 अगस्त) उसने बियर की बोतलों में पेट्रोल भरा और एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर महाराजपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। नोएडा से एमसीए, बी-टेक व एम-टेक किया सरहद व डिफेंस से जुड़े 25 से ज्यादा शहर घूमा है युवक के पकड़े जाने के बाद उसके परिजन भी ग्वालियर पहुंच गए हैं। पकड़ा गया युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला है। परिवार में इसको मिलाकर चार भाई हैं। दो पुलिस विभाग में है, जबकि एक विदेश में है। यह खुद पढ़ा लिखा है और आन्ध्र प्रदेश के एक प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। इसने बी-टेक किया हुआ है। सॉफ्टेवयर से लेकर मैकेनिकल की जानकारी है। उसके ग्वालियर में पकड़े जाने के साथ ही बनारस से परिवार ग्वालियर पहुंचा है। परिवार का कहना है कि इसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। यह इसकी पहली हरकत नहीं है। देश के 25 से ज्यादा शहर इस तरह से घूम चुका है। देश की सरहद से लेकर कई डिफेंस एरिया में वह जा चुका है। वह उसकी इन हरकतों से तंग आ चुके हैं। अस्पताल में कराया गया भर्ती, हरकतों पर इंटेलिजेंस की नजर कई दौर की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने पाया कि आरोपी का व्यवहार सामान्य नहीं है। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे मानसिक आरोग्यशाला (मेंटल हॉस्पिटल) में भर्ती करा दिया गया है। उसकी कुछ बातें अजीब हैं, लेकिन कुछ इशारा कर रही है कि मामला इतना भी आसान नहीं है। जो इस प्रकार हैं। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर एयरफोर्स गेट पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य गेट पर पेट्रोल बम जैसी वस्तु फेंके जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वायुसेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है, जिसके बाद उसे मानसिक आरोग्यशाला भेजा गया है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here