Homeमध्यप्रदेशफर्नीचर शॉप संचालक की पीठ-छाती पर लातें मारीं, VIDEO:शहडोल में बदमाशों ने...

फर्नीचर शॉप संचालक की पीठ-छाती पर लातें मारीं, VIDEO:शहडोल में बदमाशों ने पटका, बाल पकड़कर गर्दन मरोड़ी; महिला से बात करने पर भड़के

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बदमाशों ने फर्नीचर दुकान संचालक को दुकान में घुसकर पीटा। इसके बाद बाहर निकालकर सड़क पर पटका। युवकों ने थप्पड़े मारे, पीठ और छाती पर लातें मारीं और बाल खींचकर घसीटा। गर्दन मरोड़कर पीटा। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। घायल की पहचान देवलोंद के बुढ़वा गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना 23 तारीख की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हमले में उनके कान में गंभीर चोट आई है, हालांकि अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला से बात करने पर भड़का विवाद प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र फर्नीचर बनाने का काम भी करते हैं। कुछ दिन पहले वे पास के एक गांव में काम के दौरान एक महिला के संपर्क में आए थे और उससे बातचीत करने लगे थे। इसी बात को लेकर गांव के तीन युवक उनसे नाराज थे। दुकान में घुसकर शुरू की मारपीट रविवार रात आरोपी विवेक बैस (30), विनय बैस (29) और प्रशांत बैस (32) धर्मेंद्र की दुकान पर पहुंचे। आते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी और सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा इसके बाद आरोपी धर्मेंद्र को कॉलर पकड़कर बाहर सड़क पर ले आए। वहां उसे पटक दिया, बाल पकड़कर घसीटा और पीठ-छाती पर लातें मारीं। वीडियो में आरोपी गर्दन मरोड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पुलिस घटना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। तीन युवकों पर केस दर्ज, आरोपी फरार देवलोंद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जबकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक, आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। ……………………………………………. यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग शादियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से बैग छीन लिए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here