Homeमध्यप्रदेशप्रदेश में UCC के विरोध में जमीयत उलेमा का अभियान:राष्ट्रपति के नाम...

प्रदेश में UCC के विरोध में जमीयत उलेमा का अभियान:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- इससे धार्मिक-सांस्कृतिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में जमीयत उलेमा ने अभियान शुरू किया है। मंगलवार को संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाफिज सिद्दीकी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें UCC वापस लेने की मांग की गई। जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने कहा कि UCC से मुस्लिम समाज के धार्मिक और व्यक्तिगत कानून प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 और 29 का हवाला देते हुए कहा कि इनसे धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकार मिलते हैं। हाफिज सिद्दीकी ने कहा कि संगठन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने UCC के मौजूदा स्वरूप को धार्मिक अधिकारों के खिलाफ बताया। 10 दिन चलेगा अभियान संगठन के अनुसार, अगले 10 दिनों तक प्रदेशभर में ज्ञापन देने के साथ लोगों को जानकारी दी जाएगी और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद UCC को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी भी की जाएगी। जमीयत उलेमा ने सरकार से UCC पर दोबारा विचार कर इसे वापस लेने की मांग की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here