Homeमध्यप्रदेशपिता के साथ सो रही दो वर्षीय बच्ची लापता:सिंगरौली के बैढ़न बस...

पिता के साथ सो रही दो वर्षीय बच्ची लापता:सिंगरौली के बैढ़न बस स्टैंड की घटना; बस में मिला युवक भी गायब

सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से एक दो वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। शनिवार देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। लापता बच्ची की पहचान मनीषा सिंह (2 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अर्जुन सिंह की बेटी है और नगोरा चटनिया टोला, थाना जियावन की निवासी है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह शनिवार रात ऑडी मोड़ से बैढ़न आए थे। देर रात कोई वाहन या परिचित न मिलने के कारण वे अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड परिसर में ही रुक गए थे। युवक भी गायब अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि बस में यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक अज्ञात युवक से हुई थी। दोनों बस स्टैंड परिसर में साथ ही सो गए। रात करीब 12 बजे जब अर्जुन सिंह की नींद खुली, तो उनकी बेटी और वह युवक दोनों गायब थे। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और बस स्टैंड परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। विशेष टीमें गाठित की थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। बच्ची की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here