Homeमध्यप्रदेशपांढुर्णा में अवैध ले-आउट पर कलेक्टर की कार्रवा:टेकड़ी वार्ड में JCB से...

पांढुर्णा में अवैध ले-आउट पर कलेक्टर की कार्रवा:टेकड़ी वार्ड में JCB से तोड़ा निर्माण; कॉलोनी से पोल और बल्लियां जब्त

पांढुर्णा जिले के टेकड़ी वार्ड में गुरुवार शाम कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने मुख्य सड़क किनारे विकसित किए जा रहे एक अवैध ले-आउट पर स्वतः संज्ञान लिया। कलेक्टर स्वयं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना वैधानिक अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए सीमेंट पोल और बल्लियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। मौके से निर्माण सामग्री जब्त प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल से बड़ी मात्रा में लोहे के एंगल, सीमेंट पोल और बल्लियां जब्त की हैं। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से ले-आउट और भूमि डायवर्सन से संबंधित दस्तावेज मांगे, जिन्हें वे प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमों के विपरीत बिना अनुमति के प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत पर की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के बाद कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने एसडीएम और नगर पालिका सीएमओ को शहर में चल रही सभी अवैध कॉलोनियों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना डायवर्सन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) की अनुमति के विकसित किए जा रहे ले-आउट पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसडीएम अल्का इक्का, तहसीलदार अश्विनी गोहिया और नगर पालिका सीएमओ राजकुमार इवनाती सहित पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर अवैध प्लॉटिंग से भविष्य में यातायात की समस्या बढ़ने की आशंका थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here