Homeदेशपंजाब CM विधायकों संग दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से मिलेंगे:मान से पहले राघव...

पंजाब CM विधायकों संग दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से मिलेंगे:मान से पहले राघव चड्‌ढा की मुलाकात होगी; जाखड़ बोले- कहीं बसें BJP हेडक्वार्टर न मुड़ जाएं

पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 94 MLA को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उन्हें दोपहर 12 बजे का टाइम मिला है। वह अकेले ही मुर्मु से मिलेंगे, इस दौरान सारे MLA राष्ट्रपति भवन में बाहर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान CM मान उनकी पार्टी से चुने गए 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने की शिकायत करते हुए राइट टू रिकॉल कानून की मांग करेंगे। हालांकि CM मान से पहले AAP छोड़ने वाले सांसदों में शामिल राघव चड्‌ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल राष्ट्रपति से मिलेंगे। इस दौरान वह AAP छोड़ने के बाद राजनीतिक बदलाखोरी के तहत उनकी सिक्योरिटी छीनने, सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री पर रेड कराने और संदीप पाठक पर FIR दर्ज करने का मुद्दा उठाएंगे। इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा। कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए। दिल्ली रवानगी के वक्त CM की 3 अहम बातें CM मान-विधायकों का दिल्ली दौरे का ये शेड्यूल… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here