Homeमध्यप्रदेशनिजी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव:सतना में पुलिस ने...

निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव:सतना में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, महिला सहित तीन लोग हिरासत में

सतना के डॉली बाबा इलाके में कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम शुक्रवार को निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव हो गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 3 अधूरे अतिक्रमण गिराने के बाद जैसे ही जेसीबी नौशाद कबाड़ी के घर पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। दहिया परिवार, उसके रिश्तेदार और कोलाना बस्ती के लोग इकट्ठा होकर पथराव करने लगे। पथराव में पुलिसकर्मी भी बचने के लिए भागते नजर आए। देखिए घटना की तस्वीरें मकानों की आड़ लेकर किया पथराव पथराव इतना तेज था कि मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भागे। घटना में एसडीएम राहुल सिलाड़िया और थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी बाल-बाल बच गए। स्थिति बिगड़ते देख तत्काल एक्स्ट्रा पुलिस बल बुलाया गया। दोबारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति कंट्रोल में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पथराव में शामिल दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की और अवैध कब्जे को हटाया। क्षेत्र में फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सिटी एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मुताबिक, हाई कोर्ट के 2023 के आदेश के अनुसार, डॉली बाना क्षेत्र की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर रामललन दहिया ने 500 वर्गफीट में पक्का मकान बना लिया था, जबकि ऊषा दहिया, नौशाद कबाड़ी और एक डेरी ने लगभग 600-600 वर्गफीट में कब्जा किया हुआ था। यह जमीन अनीता सिंह (पति रावेन्द्र सिंह अरोड़ा) की है, जो कई सालों से इंदौर में रह रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा। ………………. यह खबर भी पढ़ें अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, पत्थर लेकर डटी महिलाएं सतना की नगर परिषद कोठी में अतिक्रमण हटाने गई टीम को बुधवार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। वार्ड क्रमांक 01 में प्रस्तावित मंगल भवन निर्माण स्थल से अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले को आदिवासी परिवारों के विरोध के चलते बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here