Homeमध्यप्रदेशनाबालिग की हत्या पर बवाल...थाने में हमला:सिंगरौली में भीड़ ने पेट्रोल बम...

नाबालिग की हत्या पर बवाल…थाने में हमला:सिंगरौली में भीड़ ने पेट्रोल बम फेंके, गाड़ी में लगाई आग; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 15 साल के लड़के की हत्या के विरोध में भीड़ ने मोरवा पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। शाम करीब 7 बजे पत्थरबाजी से हालात बिगड़ गए, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी। लाठीचार्ज भी करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने थाने पर पेट्रोल बम भी फेंके। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं रात करीब 10 बजे भीड़ ने आरोपी के घर के पास खड़ी एक कार में आग लगा दी। बवाल के बीच सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। ये 5 तस्वीरें देखिए… सिगरेट विवाद में दोस्तों ने ही की थी हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि साईं नगर निवासी पवन शाह (15) की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। आरोपियों की पहचान सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार होली के दिन सिगरेट पीने को लेकर पवन और उसके दोस्तों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पवन को शराब पिलाने के बहाने सुनसान स्थान पर बुलाया। गला दबाकर और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पवन 9 मार्च से लापता था। बुधवार को उसका शव झाड़ियों में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। कलेक्टर बोले- स्थिति फिलहाल नियंत्रण में गौरव बैनल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एसडीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया है। उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस एसपी मनीष खत्री ने बताया कि कुछ लोग पुलिस के दंगा नियंत्रण वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण पुलिस को आंसू गैस के कुछ सेल छोड़ने पड़े। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पीड़ित पक्ष से बातचीत की जा रही है। पुलिस उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें सिंगरौली में बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को मार डाला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में सोमवार रात एक बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here