Homeमध्यप्रदेशनशे में पिता ने मासूम को बेरहमी से पीटा:आंखों-कान पर गंभीर चोट,...

नशे में पिता ने मासूम को बेरहमी से पीटा:आंखों-कान पर गंभीर चोट, जमा खून, तीन दिन कमरे में बंद रहा बच्चा; पिता फरार

इंदौर के विदुर नगर में 8 साल के बच्चे के साथ उसके पिता द्वारा बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पिता ने बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दोनों आंखों और कान पर गंभीर चोटें आईं। बच्चे की आंखों के नीचे खून जम गया। इसके बाद उसे तीन दिन तक कमरे में बंद रखा गया। आसपास के लोगों को जब बच्चे की हालत की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे कमरे से बाहर निकाला और रात करीब 11:30 बजे द्वारकापुरी थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे की हालत देखते हुए तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। तीसरी कक्षा में पढ़ता है बच्चा जानकारी के अनुसार, बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसकी मां करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पिता मैजिक वाहन चलाता है, जबकि बच्चे की दादी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में बच्चा पिता के साथ ही रह रहा था। देर रात खेलने की बात पर मारपीट का आरोप बताया जा रहा है कि बच्चा रात में अन्य बच्चों के साथ देर तक खेल रहा था। इसी बात को लेकर पिता ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि नशे में पिता ने बच्चे को बुरी तरह पीटा और इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। तीन दिन तक बच्चे के कमरे से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जानकारी मिलने के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस के पास लेकर पहुंचे। टीआई ने हालत देख अस्पताल भेजा रात करीब 11:30 बजे बच्चे को लेकर लोग द्वारकापुरी थाने पहुंचे। टीआई मनीष मिश्रा ने बच्चे की हालत देखी और तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस अब बच्चे के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी पिता की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here