Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में दोमुंहे सांप की तस्करी:रेड सैंड बोआ बेचने जा रहा बुजुर्ग...

नर्मदापुरम में दोमुंहे सांप की तस्करी:रेड सैंड बोआ बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार; अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़

नर्मदापुरम के देहात थाना क्षेत्र के सतवासा इलाके में पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ (दोमुंहा सांप) की तस्करी करते हुए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश गौर हरदा जिले के सिराली (ग्राम महेंद्र) का रहने वाला है। वह एक डिब्बे में इस दुर्लभ सांप को रखकर बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन विभाग को मामले की सूचना दे दी है। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे सीधे देहात थाने लेकर आई। यहां वन विभाग की टीम को बुलाकर वन्यप्राणी से जुड़े तथ्यों के आधार पर सांप की पूरी जानकारी जुटाई गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने सांप को कहां से पकड़ा था और वह इसे किसे बेचने जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी निकाल रही है। देहात थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को मेडिकल के बाद जेल भेजने की तैयारी
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी ओमप्रकाश गौर का शनिवार को मेडिकल कराया गया है। इसके बाद विभाग द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। रेड सैंड बोआ सांप की पूंछ और मुंह एक समान दिखाई देते हैं, जिसके कारण इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। भारत में इस दुर्लभ सांप को पकड़ना, मारना या बेचना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर कानूनी अपराध है। इस सांप को लेकर ऐसा भ्रम है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होती है। अंधविश्वास है कि यह सांप धन-संपत्ति या सौभाग्य लाता है। इसके अलावा, तंत्र-मंत्र और यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं में भी इसके इस्तेमाल की बातें सामने आती रही हैं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी की जाती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here