Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम के विवेकानंद घाट का हरिद्वार जैसा सौंदर्यीकरण:जयपुर के प्रेमप्रकाश मंडल ने...

नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट का हरिद्वार जैसा सौंदर्यीकरण:जयपुर के प्रेमप्रकाश मंडल ने लिया गोद, स्नान, पूजन के बनाएंगे स्थान; लाइटिंग, फाउंटेन लगेगा

नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट को हरिद्वार के अमरापुर घाट जैसा सौंदरीकरण किया जाएगा। जिसमें स्नान, पूजन दीपदान के लिए अलग-अलग स्थान तय होंगे। साथ ही पैदल घूमने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा। लाइटिंग से घाट जगमगाएगा। घाट की कायाकल्प सुधारने का काम जयपुर के प्रेम प्रकाश मंडल (ट्रस्ट) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट शासन से एक रुपए नहीं लेगा। पूरा खर्च ट्रस्ट उठाएगा। केवल विकास कार्य में आने वाले अड़चनों को दूर कराने में प्रशासनिक मदद ली जाएगी। प्रेम प्रकाश मंडल (ट्रस्ट) ने विवेकानंद घाट को गोद लिया है। समिति इस घाट पर विकास कार्य करवाएगी। इसके लिए घाट पर कई विकास कार्य होंगे। महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे। रैंप सहित व्हीलचेयर की सुविधा भी घाट पर दी जाएगी। दीपक स्तंभ सहित फर्श पर भी कई सजावट संबंधी काम होंगे। गुरुवार शाम 6.30 बजे ट्रस्ट के संत हिमांशु लाल ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा के साथ में विवेकानंद घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। समिति का दावा 6 से 8 माह में काम पूरा करने का है। बारिश के बाद काम शुरू करने की योजना है। ट्रस्ट हरिद्वार के अलावा पवित्र शहरों के घाटों का कायाकल्प कर चुके
प्रेम प्रकाश मंडल ट्रस्ट हरिद्वार के सनातन साक्षी घाट, अमरापुर घाट, प्रेम प्रकाश घाट के अलावा सवामी सर्वादंन घाट समेत उज्जैन के क्षिप्रा घाट, प्रयागराज में भी एक घाट का कायाकल्प कर चुकी है। संत हिमांशु लाल ने बताया घाट का कायाकल्प का उद्देश्य घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना है। ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। कलेक्टर को बताई समिति सदस्यों ने अपनी योजना
गुरुवार शाम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के साथ समिति सदस्यों ने निरीक्षण किया। उन्हें अपनी कार्य योजना बताई। फिर पत्र सौंपकर काम करने की अनुमति मांगी। कलेक्टर मिश्रा ने घाट को दो हिस्सों में तैयार करने के निर्देश दिए। एक हिस्सा स्नान और दूसरा हिस्सा पूजन के हिसाब से तैयार करने को कहा गया। कलेक्टर ने कहा पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। कई बार पूरे घाट पर स्नान की वजह से पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इससे घाट की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा के साथ सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम जय सोलंकी, सीएमओ हेमेश्वरी पटले सहित ट्रस्ट से श्याम चावला, छजलानी प्रदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फाउंटेन रात में बिखेरेंगे सतरंगी रोशनी
ट्रस्ट घाट पर छतरी का निर्माण करने के साथ ही पानी में फाउंटेन भी लगाएगी। ये फाउंटेन रात के समय सतरंगी रोशनी भी बिखेरेंगे। विकास कार्यों बीच घाट पर पहुंचने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। घाट के सामने मुख्य द्वार पर पार्किंग सहित अन्य इंतजाम होंगे। पौधरोपण, रंगरोगन सहित घाटों पर रखरखाव की व्यवस्था भी समिति संभालेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here