Homeमध्यप्रदेशदो MBBS स्टूडेंट ग्वालियर के तिघरा डैम में डूबे:एक शव मिला, एक...

दो MBBS स्टूडेंट ग्वालियर के तिघरा डैम में डूबे:एक शव मिला, एक की सर्चिंग जारी; प्रतिबंधित क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए थे

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के MBBS सेकेंड ईयर के दो छात्र शनिवार शाम तिघरा डैम में डूब गए। दोनों दोस्तों का पैर फिसलने से वे 40-50 फीट गहरे पानी में समा गए। हादसा शनिवार शाम 7 बजे डैम के कच्ची पार इलाके में हुआ। यहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रेस्क्यू टीम ने देर रात गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया। वहीं, आयुष श्रीवास्तव की तलाश जारी है। डैम की अधिक गहराई, कीचड़ और चट्टानों के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। 8 छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने पहुंचा था मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का ग्रुप पिकनिक मनाने तिघरा डैम पहुंचा था। ग्रुप में 4 छात्राएं और 4 छात्र शामिल थे। सभी बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर कच्ची पार क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान आयुष श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर, बिहार) और गोपाल अग्रवाल (बीना, सागर) पानी में उतरे और अचानक गहरे हिस्से में डूब गए। रेस्क्यू की 3 तस्वीरें देखिए… संतुलन बिगड़ने से गहराई में समा गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों का पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे गहराई में समा गए। बाकी साथी ऊपर पिकनिक स्पॉट पर मौजूद थे। काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। किनारे पर मिले दोनों के जूते-कपड़े तलाशी के दौरान डैम के पथरीले किनारे पर दोनों के जूते और कपड़े सलीके से रखे मिले। इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तिघरा थाना पुलिस, सीएसपी कृष्णपाल सिंह और थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंषाना मौके पर पहुंचे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। रातभर बोट और हाई-पावर लाइट की मदद से सर्चिंग की गई। सीएसपी बोले- परिजन को सूचना दे दी सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि छात्र कच्ची पार इलाके में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here