Homeमध्यप्रदेशदोस्त ने हाथ पकड़े, बॉयफ्रेंड ने चुनरी से गला घोंटा:ग्वालियर में शादी...

दोस्त ने हाथ पकड़े, बॉयफ्रेंड ने चुनरी से गला घोंटा:ग्वालियर में शादी से इनकार पर नाबालिग की हत्या; कार से किया अगवा, झाड़ियों में फेंका शव

ग्वालियर में कंपू स्थित कैंसर पहाड़िया पर सोमवार सुबह मिली 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या उसकी बॉयफ्रेंड ईशान खान ने अपने दोस्त और रिश्ते के भाई अरबाज खान के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल उधार ली गई बलेनो कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ईशान और नाबालिग के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों को भी रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन हाल के दिनों में नाबालिग उससे दूरी बनाने लगी थी। परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे। इसी बात से नाराज ईशान ने हत्या की साजिश रची थी। शादी के लिए पूछा, इनकार पर गला घोंटा
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात ईशान और अरबाज ने किशोरी को केआरजी कॉलेज के पास जबरन कार में बैठाया और कैंसर पहाड़िया ले गए। वहां ईशान ने उससे शादी करने के लिए कहा। किशोरी के इनकार करते ही अरबाज ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और ईशान ने चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए। सुबह झाड़ियों में मिला था शव सोमवार सुबह कैंसर पहाड़िया की झाड़ियों में 17 वर्षीय नाबालिग का शव मिला था। उसके गले पर कसने के निशान थे। सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला कि नाबालिग नया बाजार स्थित मणि साड़ी सेंटर में काम करती थी। रविवार रात उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कंपू थाने में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने सिटी सेंटर महलगांव निवासी ईशान खान पर संदेह जताया था। पहले अरबाज पकड़ा गया, फिर ईशान गिरफ्तार पुलिस ने ईशान और उसके दोस्त अरबाज की तलाश शुरू की। पहले अरबाज पुलिस के हाथ लगा और पूछताछ के बाद सोमवार रात ईशान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ईशान नाबालिग से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था, लेकिन नाबालिग उससे दूरी बनाने लगी थी और परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय कर रहे थे। ईशान ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि यदि नाबालिग शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो वह उसकी हत्या कर देगा। अरबाज ने हाथ पकड़े, ईशान ने गला घोंटा कैंसर पहाड़िया पहुंचने के बाद ईशान ने नाबालिग से शादी के लिए पूछा। उसके इनकार करते ही ईशान ने अरबाज के इशारे पर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। इसके बाद ईशान ने अपनी दोनों हाथों से नाबालिग के गले में पड़ी चुनरी कस दी। कुछ देर संघर्ष के बाद उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को झाड़ियों के पास छोड़कर कार से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। उधार ली थी बलेनो कार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फुटेज में कार का नंबर मिलने के बाद पुलिस कार मालिक तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि ईशान कार मांगकर ले गया था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में सीएसपी रोबिन जैन, सीएसपी रवि भदौरिया और थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एसएसपी बोले- 12 घंटे में खुलासा किया एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी ईशान और उसके साथी अरबाज को गिरफ्तार किया गया है। ईशान नाबालिग से शादी करना चाहता था। उसके इनकार करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here