Homeदेशदेहरादून में 7 हजार युवाओं से बातचीत करेंगे राहुल गांधी:बारिश के बीच...

देहरादून में 7 हजार युवाओं से बातचीत करेंगे राहुल गांधी:बारिश के बीच शुरु हुआ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, हिंदी गानों पर थिरके कांग्रेस लीडर्स

देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। राहुल गांधी कुछ ही देर में यहां करीब 7 हजार छात्रों और युवाओं से बातचीत करेंगे। उनके मंच पर पहुंचने से पहले फेमस रैपर डकैत की परफॉर्मेंस चल रही है। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि राहुल गांधी के अलावा मुख्य मंच पर कोई भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं रहेगा। वरिष्ठ नेताओं के लिए मुख्य मंच के बगल में अलग व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले गणेश गोदियाल समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता हिंदी गानों पर झूमते और डांस करते नजर आए। उधर, राहुल गांधी के दौरे को लेकर दोपहर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ‘राहुल वापस जाओ’ के नारे लगाए गए, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। तस्वीरें देखिए- राहुल गांधी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here