Homeदेशदेशभर में गणेश विसर्जन आज- मुंबई में 25000 जवान तैनात:350 से ज्यादा...

देशभर में गणेश विसर्जन आज- मुंबई में 25000 जवान तैनात:350 से ज्यादा कुंड बनाए गए; हैदराबाद में 10 हजार CCTV से निगरानी

गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है। देशभर में लाखों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों, तालाबों, कृत्रिम विसर्जन कुंडों और झीलों में किया जाएगा। तेलंगाना के हैदराबाद में विसर्जन के दौरान इलाकों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 25 से 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए हैं। हुसैन सागर के आसपास ऊंची इमारतों पर करीब 100 कैमरे भी लगाए गए हैं। जुलूसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी। झील के किनारे क्रेन, इमरजेंसी बोट, विशेषज्ञ गोताखोर और मेडिकल पोस्ट तैनात किए गए हैं। इधर, मुंबई भर में 25,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 कुंड बनाए गए हैं। देशभर में गणेश विसर्जन से जुड़ी तस्वीरें…. मुंबई में पिछले 10 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन BMC के अनुसार, इस साल अब तक 12 दिनों तक चलने वाले त्योहार के दौरान डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन और सात दिन की अवधि में 1,63,386 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया है। लातूर में तेज आवाज में DJ बजाने पर दो लोगों पर केस महाराष्ट्र के लातूर जिले में तेज आवाज में DJ बजाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में वक्रतुंड गणेश मंडल के अध्यक्ष संदीप बालाजी शेलके भी शामिल हैं। दूसरे आरोपी की पहचान सिद्धेश्वर गोविंद दूधभाते के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान चलाए जा रहे शोर-प्रदूषण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, दोनों को तेज आवाज वाले DJ सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक के बारे में कई बार समझाया गया था, लेकिन उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here