Homeदेशदिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, मौत का आंकड़ा बढ़कर 21:होटल में ठहरे...

दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, मौत का आंकड़ा बढ़कर 21:होटल में ठहरे कई विदेशी भी मारे गए; 37 लोगों को बचाया गया

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका देशों के नागरिक भी हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या का पता नहीं चला है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, आग सुबह 8.50 बजे लगी थी। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में पिछले 6 महीने में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्टोरेंट के ऊपर होटल था, आग 6 मंजिल तक पहुंची शुरुआती जानकारी के अनुसार, 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट से लगी। कुछ देर बाद 6 मंजिला फ्लोरिश स्टे होटल तक फैल गई। बताया जा रहा है कि तीन फ्लोर तक आग फैल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस इन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे। घटना की 5 तस्वीरें… दिल्ली होटल में लगी आग की घटना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here