Homeमध्यप्रदेशदशहरा पर बैतूल में बदलेगी यातायात व्यवस्था:भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद;...

दशहरा पर बैतूल में बदलेगी यातायात व्यवस्था:भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद; चल समारोह और रावण दहन से प्रमुख मार्ग होंगे प्रभावित

बैतूल में दशहरा पर्व पर यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। चल समारोह और रावण दहन कार्यक्रम के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर बदलाव होगा। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए लागू की जा रही है।
कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि ट्रैफिक को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा। दशहरा के दौरान शहर के तय रास्तों पर भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। मुख्य मार्गों और चल समारोह के रास्ते में गाड़ी खड़ी करने से ट्रैफिक रुक सकता है, जिससे इमरजेंसी वाहनों को भी दिक्कत होगी।
यातायात पुलिस ने लोगों से मार्ग परिवर्तन, भारी वाहनों पर प्रतिबंध और पार्किंग से जुड़े निर्देशों का पालन करने को कहा है। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की भी अपील की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here