Homeछत्तीसगढ़दफनाने के 4 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश,VIDEO:मायके वाले बोले-दामाद...

दफनाने के 4 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश,VIDEO:मायके वाले बोले-दामाद ने पीटा,दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 दिन पहले एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार कर लाश दफन कर दिया गया था। अब परिजनों ने प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इसलिए दफनाने के चौथे दिन शुक्रवार को भारी पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र स्थित भलपहरी गांव का है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, विनीता पाटले और मुकेश पाटले की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। विनीता की कुछ दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल ले गए। जहां से निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराए। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत मौत हो गई। पति ने बताया कि, पीलिया और खून की कमी हो गई थी। जिसके चलते जान चली गई।19 मई को ससुराल पक्ष और मायके पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मौत के 4 दिन बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप विनीता के मौत के चार दिन बाद परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया। जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और कब्र की खुदाई की गई। शुरुआत में मृतिका के ससुर ने शव निकालने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद प्रक्रिया पूरी हुई। दहेज प्रताड़ना और मारपीट भी की मायके पक्ष का आरोप है कि, मुकेश और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मुकेश आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता था। कई बार उसे घर से निकाल देता था। विनीता अक्सर मायके पहुंचती थी, लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर परिवार हर बार समझौता कर उसे वापस ससुराल भेज दिया जाता था। फांसी लगाकर मारने की हुई थी कोशिश मृतिका की बड़ी मां कौशिल्या ने बताया कि, कुछ समय पहले मुकेश ने विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की थी। हाल ही में मुकेश कुछ रिश्तेदारों को गांव के पंच-सरपंच बताकर गिधौरी पहुंचा और समझाइश के नाम पर विनीता को वापस ले गया। नहलाते समय शरीर पर मिले चोट के निशान परिजनों का दावा है कि, मौत के बाद जब शव को नहलाया गया तो शरीर पर कई चोट के निशान मिले। नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद बिना पोस्टमॉर्टम आनन-फानन में शव दफना दिया गया। वो कुछ दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी और शादी कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी। फिर अचानक एक-दो दिन में मौत कैसे हो गई। पीएम रिपोर्ट आने पर खुलेगा मौत का राज इस मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि, लाश की पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला अब पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर निर्भर करता है, जो यह तय करेगी कि विनीता की मौत बीमारी से हुई या मारपीट और प्रताड़ना के कारण हुई है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर जिंदा दफनाया: रायपुर में पाकिस्तानी मूल के युवक का मर्डर, सांस नली में मिट्टी फंसने से मौत, 5 अरेस्ट रायपुर में बॉयफ्रेंड ने उसकी प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में दफना दिया। लकड़ी से हमला करने पर युवक बेहोश हो गया था। आरोपी उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here