Homeमध्यप्रदेशदतिया में पुलिस ने बदमाश की लग्जरी कार घसीटी:4 KM तक घसीटने...

दतिया में पुलिस ने बदमाश की लग्जरी कार घसीटी:4 KM तक घसीटने से टायर बर्बाद, BSP नेता को पीटने का आरोप

दतिया जिले में पुलिस अपराधियों के खिलाफ फुल एक्शन मोड में है। शहर के तलैया मोहल्ला में पिछले 3 दिनों से खड़ी एक लग्जरी कार पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। जैसे ही पुलिस को पता चला कि यह गाड़ी कुख्यात बदमाश राजा बड़ौनी की है। पुलिस ने आव देखा न ताव, गाड़ी को जब्त किया और क्रेन से 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए थाने ले गई। इस कार्रवाई में कार के चारों टायर सड़क पर रगड़ा खाकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। तलैया मोहल्ला के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि, एक संदिग्ध दिल्ली नंबर की कार DL 8C AF 5999 तीन दिन से लावारिस हालत में खड़ी है। जब यातायात पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार के पिछले कांच पर राजा बड़ौनी लिखा मिला। आसपास पूछताछ करने पर भी जब कोई गाड़ी लेने नहीं आया, तो पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पहले पहियों में व्हील लॉक डाल दिया। इसके बाद बुलाई गई क्रेन। पुलिस कार को टो करके ले जाने के बजाय क्रेन से घसीटते हुए करीब 4 किलोमीटर दूर थाने ले गई। सड़क पर बुरी तरह रगड़ने की वजह से कार के महंगे टायर पूरी तरह घिस गए और उनकी रबर बाहर निकल आई। जानिए कौन है राजा बड़ौनी
राजा बड़ौनी का असली नाम- धर्मेश अहिरवार है। वह इलाके का जाना-माना बदमाश है। इसी साल जनवरी में उसने दतिया विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी लोकेंद्र अहिरवार उर्फ नेताजी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।जिसके बाद वह जेल गया था। राजा बड़ौनी को दो दिन पहले ही कोर्ट से जमानत मिली है। जेल से बाहर आते ही उसने बड़ौनी कस्बे में समर्थकों के साथ एक बड़ा रोड शो निकाला था। रिश्तेदारों ने उसका जोरदार स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने बताया कि, कार तीन दिन से लावारिस हालत में तलैया मोहल्ला में खड़ी थी। जिस की लगातार सूचना मिल रही थी। मौके पर जब लोगों से बात कि, किसी ने मालिक के बारे में नहीं बताया। जिस के बाद कार को जब्त किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here