Homeदेशतेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़:नंगे पैर 26km चलकर ऋषिकेश...

तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़:नंगे पैर 26km चलकर ऋषिकेश में करेंगे जलाभिषेक, व्रत रख कांवड़ियों पर बरसाए फूल

हरिद्वार में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन के बाद उन्होंने कांवड़ कंधे पर उठाई और ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित शिव गंगा घाट के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। सूर्या गुरुवार रात फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे सीधे हरिद्वार के लिए निकले। सुबह 8 बजे हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इसके बाद वे हरकी पैड़ी पहुंचे, मां गंगा की आरती की और साढ़े 9 बजे कांवड़ उठाई। वे 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शाम को ऋषिकेश पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने व्रत भी रखा है। रास्ते में कई बड़े नेता उनको जॉइन कर सकते हैं। कांवड़ यात्रा का आज 9वां दिन है और अब तक 2 करोड़ 22 लाख से ज्यादा कांवड़िये जल लेकर रवाना हो चुके हैं। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here