Homeमध्यप्रदेशताजिया निकलने वाले रास्ते से लटकते तारों को हटाया जाए:बैठक में लोग...

ताजिया निकलने वाले रास्ते से लटकते तारों को हटाया जाए:बैठक में लोग बोले- करबला विसर्जन वाली जगह पर रोशनी का इंतजाम रहे

मनावर थाना परिसर में शनिवार शाम को साढ़े सात बजे शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक मोहर्रम के त्योहार और चौकी धुलाई को शांति, आपसी भाईचारे और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए बुलाई गई थी। बैठक की अगुवाई एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर और पुलिस एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया ने की। इस बैठक में इलाके के जाने-माने लोग, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी, अखाड़े के उस्ताद और अलग-अलग समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया जुलूस, सुरक्षा के इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर खुलकर चर्चा हुई। इलाके के लोगों ने अधिकारियों के सामने मांग रखी कि इमामबाड़े में साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही, ताजिया निकलने वाले रास्ते से बिजली के लटकते तारों को हटाया जाए और करबला विसर्जन वाली जगह पर रोशनी का अच्छा इंतजाम किया जाए। अफवाहों से बचें, भाईचारा बनाए रखें एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर ने कहा कि इलाके में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी मिलकर जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों में ध्यान रखें और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की आशंका होने पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को खबर दें। ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी होगी एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया ने ताजिया जुलूस निकालने वालों को निर्देश दिए कि वे अपने साथ अच्छी-खासी संख्या में वालंटियर्स रखें, ताकि जुलूस बिना किसी रुकावट के सही तरीके से आगे बढ़ सके। उन्होंने सभी से सरकारी नियमों का पालन करने की बात कही। मालवीया ने सुरक्षा को लेकर साफ किया कि मोहर्रम के दौरान पुलिस संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से पैनी नजर रखेगी। त्योहार को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी गलत या भड़काऊ पोस्ट डाले तो उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जा सके। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को त्योहार शांति से निपटाने में पूरा साथ देने का भरोसा दिया। इस मौके पर तहसीलदार विजय तलवारे, थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, मोहर्रम अखाड़े के उस्ताद, खलीफा और ताजिदार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here