Homeमध्यप्रदेशतहसीलदार मनीषा मिश्रा की तबीयत बिगड़ी:देवेंद्र गोयल प्रकरण के बाद तनाव में...

तहसीलदार मनीषा मिश्रा की तबीयत बिगड़ी:देवेंद्र गोयल प्रकरण के बाद तनाव में जिला अस्पताल में भर्ती

श्योपुर में देवेंद्र गोयल प्रकरण के बाद विवादों में घिरीं तहसीलदार मनीषा मिश्रा की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामले में लगातार लग रहे आरोपों और प्रशासनिक दबाव के कारण वे तनाव में थीं। अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। जहां महासभा ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। ये है मामला गौरतलब है कि यह घटना मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हुई थी, जब देवेंद्र गोयल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। बढ़ते विवाद के चलते प्रशासन ने उन्हें पद से हटा दिया था। निष्पक्ष जांच की मांग इस बीच, सर्व ब्राह्मण महासभा तहसीलदार मनीषा मिश्रा के समर्थन में सामने आई है। महासभा के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, महामंत्री कृष्णकांत उपाध्याय और कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर देवेंद्र गोयल की मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि तहसीलदार को इस मामले में गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। तहसीलदार का ब्लड प्रेशर बढ़ा सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल कि तहसीलदार का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। डॉक्टरों कि निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, उन्हें उपचार लेने कि सलाह दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here