Homeदेशतमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश:TVK का दावा- 15 विधायकों के...

तमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश:TVK का दावा- 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे कराने रिश्वत की पेशकश हुई थी

तमिलनाडु में एक्टर विजय की सरकार गिराने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के विधायकों को 35 करोड़ करोड़ की रिश्वत देने की पेशकश का मामला सामने आया है। राज्य के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि उसने राज्य सरकार को अस्थिर करने की कथित साजिश को नाकाम कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस साजिश में कथित तौर पर टीवीके के 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे की साजिश रचकर सरकार को गिराने की योजना शामिल थी। इस मामले में टीवीके के ऊथंगुरै से विधायक डॉ. एन इलैयाराजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें स्पीकर के खिलाफ आने वाले अविश्वास प्रस्ताव में वोट देने के बदले ₹35 करोड़ की रिश्वत का ऑफर दिया गया था। विधायक की शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और चेन्नई की एक कंसल्टेंसी फर्म के तीन कर्मचारियों (तिरुनावुक्करासु, नरेष और त्यागराजन) को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान इन तीनों के DMK विधायक सेंथिल बालाजी से संबंध होने की जानकारी मिली है। 35 करोड़ की पेशकश की गई थी: विधायक 29 जून को इलैयाराजा द्वारा चेन्नई पुलिस आयुक्त के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, थिरुनावुक्करासु नाम के एक व्यक्ति ने उनसे फोन पर संपर्क किया था। उसने दावा किया था कि वह इंडियन पॉलिटिकल डेमोक्रेटिक स्ट्रैटेजीज (आईपीडीएस) नाम के एक जनमत सर्वेक्षण संगठन का प्रमुख है और वह एक प्रमुख राजनीतिक दल के सदस्यों की ओर से लोगों से संपर्क कर रहा है। थिरुनावुक्करासु ने उनसे कहा कि तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एक प्रस्ताव लाया जाएगा और उनसे सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के बावजूद एक विशेष तरीके से मतदान करने को कहा। इसके बदले में, उसने कथित तौर पर 35 करोड़ रुपए देने तक की पेशकश की। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया और फोन करने वाले को दोबारा संपर्क न करने के लिए कहा। इस पर थिरुनावुक्करासु ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने बातचीत का खुलासा किया तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हमारे विधायकों से संपर्क में हैं DMK नेता: कुमार तमिलनाडु के मंत्री सीटी निर्मल कुमार ने डीएमके पर एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी के साथ मिलकर विजय के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीवीके के कई विधायकों को दल-बदल के लिए पैसे की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा- डप्पाडी पलानीस्वामी और अन्य लोग गुपचुप तरीकों से सरकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। आज हम उसका नतीजा देख रहे हैं। एमके स्टालिन और उदयनिधि के इशारे पर काम करते हुए सेंथिल बालाजी जैसे डीएमके के प्रमुख नेता हमारे कई विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। वे उन्हें 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक की पेशकश कर रहे हैं। हमारा ऐसा कोई विधायक नहीं है, जिससे उन्होंने संपर्क न किया हो। TVK एक नैरेटिव गढ़ रहा है: डीएमके: डीएमके के प्रवक्ता ए. सरवनन ने कहा- टीवीके जांच से जुड़ी जानकारी लीक करके सिर्फ जनता के बीच सनसनी फैलाना चाहती है। इससे पता चलता है कि उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है और वे सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं। अगर उसके पास पुख्ता सबूत हैं तो वह सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार करके दिखाए। उन्होंने आगे कहा- विजय और सेंथिल बालाजी के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। डीएमके के पूर्व मंत्री करूर से ताल्लुक रखते हैं, जहां विजय की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी। विजय ने तब बालाजी पर उन्हें बदनाम करने के लिए भगदड़ की साजिश रचने का आरोप लगाया था। बालाजी ने इस आरोप से इनकार किया था। जनता का समर्थन डीएमके के साथ था: स्टालिन हाल ही में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि TVK के पास अकेले सरकार चलाने के लिए पर्याप्त जनसमर्थन नहीं है, उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा में बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। इसलिए यह सरकार सहयोगी दलों के समर्थन से चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का समर्थन उनकी पार्टी के साथ था और मौजूदा सरकार कुछ राजनीतिक दलों के गठबंधन और समर्थन के आधार पर बनी है, उन्होंने TVK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह व्यवस्था ज्यादा समय तक आगे नहीं बढ़ पाएगी। ———————– तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि का तमिलनाडु CM पर पत्नी को लेकर तंज:विपक्ष के नेता ने कहा- चेंगलपट्टू कोर्ट में पति की तलाश कर रही पत्नी तमिलनाडु की राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि चेंगलपट्टू कोर्ट में एक पत्नी अपने पति को खोज रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here