Homeमध्यप्रदेशडंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत:टायर चढ़ने से हड्डियां चकनाचूर,...

डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत:टायर चढ़ने से हड्डियां चकनाचूर, हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम; 4 घंटे से 7 KM लंबा जाम

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में संसारखेड़ा रेत खदान के पास शनिवार शाम रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। डंपर के टायर युवक के ऊपर से गुजर गए। हड्डियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में युवक ने मौके पर दम दोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 20 वर्षीय युवक शैलेश पिता इंदर के रूप में की गई है। हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के विरोध में लोगों ने स्टेट हाईवे क्रमांक 44 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। स्टेट हाईवे पर 7 किलोमीटर लंबा जाम स्टेट हाईवे पर चक्काजाम से दोनों ओर करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत खदान से निकलने वाले डंपर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। भागने की कोशिश कर रहा था डंपर ड्राइवर जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग ग्रामीणों ने मांग की कि रेत खदान से निकलने वाले भारी वाहनों की गति सीमा तय की जाए और सख्त नियम लागू किए जाएं। लोग लगातार कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। रात 8:30 बजे तक ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। प्रशासन मौके पर, समझाइश जारी स्थिति तनावपूर्ण होने पर साईंखेड़ा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम तक प्रशासनिक टीम चक्काजाम खुलवाने के प्रयास में जुटी रही, जबकि ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here