Homeमध्यप्रदेशडंपर ने मासूम को कुचला...मां ने हाथ से समेटे टुकड़े:स्कूल की दीवार...

डंपर ने मासूम को कुचला…मां ने हाथ से समेटे टुकड़े:स्कूल की दीवार पर खून के छींटे; परिवार ने सड़क पर लगे ब्लड को धोया

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बच्ची के खून के छींटे स्कूल की दीवार पर पड़े हैं। बच्ची की डेडबॉडी सड़क पर चिपक गई थी। मां और परिजन ने टुकड़ों को हाथों से समेटकर पॉलीथीन में डाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृत बच्ची की पहचान आकृति यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम बम्होरी की रहने वाली थी। वह आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। अपनी मां का हाथ पकड़कर चल रही थी आकृति स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक बजे आंगनवाड़ी सहायिका श्रृष्टि यादव बच्चों को केंद्र से छोड़कर घर की ओर जा रही थीं। उनके साथ गोद में एक छोटा बच्चा था, जबकि ढाई वर्षीय आकृति उनका हाथ पकड़कर पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… सड़क पर खून को धुल रहे परिजन वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची की डेडबॉडी सड़क किनारे पड़ी है। सड़क पर लोगों की भीड़ है। मां और अन्य परिजन मौके पर हैं। मां चीख-चीखकर रो रही है। वहीं परिजन सड़क पर बच्ची के खून को पानी से धुलते नजर आ रहे हैं। 7 किमी पीछा कर टोल प्लाजा पर पकड़ा डंपर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बाइक, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से डंपर का पीछा किया। करीब 7 किलोमीटर दूर तिंदनी टोल प्लाजा के पास डंपर को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने तीन घंटे से सड़क पर चक्काजाम किया हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब दोपहर 1:30 बजे से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर सोनल सिडाम, पीयूष मिश्रा और शफीक खान सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से होकर निकल रहे हैं । ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अधिकारी समझाने में जुटे घटना से नाराज ग्रामीणों ने निवास- मंडला सड़क को जाम कर दिया है। इससे सड़क के दोनों और जाम लगा हुआ है। हालांकि जाम लंबा नहीं वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। …………………….. यह खबरें भी पढ़ें1. 1. सागर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो स्कूली छात्रों की मौत सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरगौर-खिरिया रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। घटना में बाइक पर सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिपरगौर के सरपंच और उनका बड़ा बेटा गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भोपाल में बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, दोनों की मौत बैरसिया इलाके में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति और पत्नी करीब दस फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here