ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं। रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया। ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इसपर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमेरिका में कुछ लोग कहते हैं आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ लेकिन वे बेवकूफ हैं।’ उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा, ‘हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं।’ ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा ज्यादा मजबूत नहीं है और अमेरिका इसे आसानी से अपने कब्जे में ले सकता है। खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह ईरान का अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है। ट्रम्प ने यह भी कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
