Homeमध्यप्रदेशट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर:बाहर निकलने तक...

ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर:बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला; दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हादसा

झाबुआ जिले के थांदला के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। पिकअप चालक बाहर नहीं निकल सका। जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात रात करीब 11:50 बजे एक ट्रक एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पिकअप चालक बाहर नहीं निकल सका। हादसे में मियाटी निवासी तेरु खिमा भाबर की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। 4 तस्वीरें देखिए… दूर के रिश्तेदार का पिकअप लेकर आया था हादसा रात करीब 11:50 बजे हुआ था। थांदला थाना प्रभारी डाली गिरी ने बताया कि ट्रक नागालैंड पासिंग है। मियाटी का तेरु (30) अपने जीजा (दूर का रिश्तेदार) से यह कहकर पिकअप ले गया था कि मां को इलाज के लिए ले जाना है। मृतक शराब पीने का आदी भी था। संभवतः शराब के नशे में होने के कारण वह हादसे के बाद वाहन से बाहर नहीं निकल पाया। परिजन और गांव वालों ने किया चक्काजाम आक्रोशित ग्रामीणों व परिजन ने थांदला-कुशलगढ़ मार्ग पर दोपहर में चक्काजाम कर दिया। महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए। लोगों की मांग थी कि सड़क पर संकेतक लगवाए जाएं। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम भास्कर गाचले और एसडीओपी राजेश सुलिया अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। पहुंच मार्ग की कम चौड़ाई पर सवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक एक्सप्रेस-वे के पहुंच मार्ग की कम चौड़ाई से वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है। इसी वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here