Homeमध्यप्रदेशट्रक ने 3 को कुचला, टायरों के बीच फंसे, VIDEO:टक्कर के बाद...

ट्रक ने 3 को कुचला, टायरों के बीच फंसे, VIDEO:टक्कर के बाद 100 मीटर दूर गिरे बाइक सवार; एक की तड़प-तड़पकर मौत, 2 ICU में

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक और सवार 100 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग ट्रक के टायरों के बीच फंस गए। हादसा रीवा-मनगवां मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर सवार 3 युवक रायपुर कर्चुलियान से रीवा की ओर आ रहे थे। बायपास पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार नगर निगम के कचरा वाहन (ट्रक) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और उनकी बाइक सड़क पर उछल गए। बाइक घिसटते हुए दूर जा गिरी, जबकि एक युवक बाइक समेत सड़क से दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंसे दो युवक टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी हादसे में जान गंवाने वाले युवक और दोनों घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से पहचान कराने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी शुभम सोनी ने बताया कि नगर निगम का कचरा वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। बाइक सवार भी जल्दी निकलने की कोशिश कर रहे थे। दोनों की रफ्तार और जल्दबाजी के कारण भीषण टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद कचरा वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ICU में भर्ती हैं दोनों घायल अस्पताल के सीएमओ डॉ. अलख प्रकाश ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। कचरा वाहन जब्त, फरार चालक की तलाश जारी थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल नगर निगम के कचरा वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की जानकारी नगर निगम से जुटाई जा रही है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। …………………………………… ये खबर भी पढ़ें… मंदसौर में सड़क हादसे में युवक की मौत का VIDEO मंदसौर शहर के कलेक्ट्रेट रोड पर सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक दिलीप पटेल की मौत हो गई। डी-मार्ट के समीप हुई इस घटना में दिलीप की बाइक रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में दीवार से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here