मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शख्स को कुचल दिया। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से भेजा बाहर आ गया। सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए, जिन्हें हाथों से उठाना पड़ा। हादसा खुड़ैल के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सिंगापुर टाउनशिप निवासी कांशीराम दोहरे (55) के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि उनके शरीर के टुकड़े करीब 20 फीट दूर तक बिखर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क पर भी खून बिखर गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए.. पिछला पहिया ऊपर से गुजर गया स्थानीय लोगों ने बताया- शाम करीब 5 बजे कांशीराम दोहरे ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर से कांशीराम सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। सूचना मिलने पर खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची। संस्था से जुड़े युवक जेयू जोशी और अन्य लोगों की मदद से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। रिश्तेदार से मिलने गए थे कांशीराम खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, कांशीराम अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। लौटते समय ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हादसा हो गया। कांशीराम दोहरे सिलाई का काम करने के साथ गार्ड की नौकरी करते थे। कांशीराम के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच खुड़ैल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में शामिल ट्रक को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल ट्रक और एक्टिवा का नंबर, चालक की पहचान, CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आई है। इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। ………………………. यह खबर भी पढ़ें 10 से ज्यादा बार चाकुओं से गोदकर ठेकेदार की हत्या भोपाल के कोलार इलाके में पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से दस से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई। मृतक और आरोपी पहले दोस्त थे। युवक आरोपियों की गलत हरकतों और मोहल्ले में आतंक का विरोध करता था। इसी कारण उसने उनसे बात बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर बदमाशों ने हत्याकांड किया। पढ़ें पूरी खबर…
