मध्य प्रदेश के दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी, फिर बाइक से टकराया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मामला देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान राजू चौधरी और धर्मेंद्र पिता राघवेंद्र सिरवइया के रूप में हुई, जो मगरोन के रहने वाले थे। बाइक सवार मृतकों की पहचान जीवन अहिरवार (39) और सूरज अहिरवार के रूप में हुई। दोनों सगे भाई थे और बांसा तारखेड़ा के रहने वाले थे। राहगीरों ने बताया- ट्रक सागर से दमोह की ओर आ रहा था। बोलेरो दमोह से सागर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी, फिर बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो ड्राइवर और साथ में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। इंदौर में रहकर जॉब करता था जीवन मृतक सूरज के भाई ने बताया कि दोनों भाई बाइक से दमोह आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई जीवन इंदौर में जॉब करता था। सूरज घर पर खेती-बाड़ी करता था। मृतक के पिता ने बताया कि वह आर्मी में हवलदार थे। 2023 में सेवा से रिटायर हुए। मेरे दोनों बच्चे सिलेंडर लेने जा रहे थे। आज बेटे नारायण का लगन होने वाला था। सूरज के तीन लड़कियां और एक लड़का है। जीवन का एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए… गाड़ियों पर खून के छींटे दमोह तहसीलदार रोबिन सिंह ने बताया- हादसा शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे गुलाब बाबा मंदिर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो और बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ियों पर खून के छींटे नजर आए। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों शव जिला अस्पताल लाए गए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाएंगे। …………………………….. यह खबरें भी पढ़ें 1. सागर में रेलिंग से टकराई बाइक, युवती की मौत सागर के नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा के पास शुक्रवार शाम मोड़ पर कथित दुर्घटना में बाइक सवार युवती की संदिग्ध मौत हो गई। युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. खंडवा में 40 लोगों से भरा ट्रक पलटा, 2 मौतें मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को 40 लोगों से भरा तेज रफ्तार आयशर ट्रक पलट गया। हादसे में 2 बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हुए। इनमें 14 की हालत नाजुक है। मामला पुनासा चौकी क्षेत्र के डूडगांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
