नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में टवेरा सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल महेंद्रवाड़ी व माखननगर के रहने वाले थे। वे बुधनी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज जारी है। शवों का पोस्टमॉर्टम आज नर्मदापुरम में किया जाएगा। 4 तस्वीरें देखिए… क्रासिंग के दौरान ट्रॉली के साइड से टकराई गाड़ी पुलिस के अनुसार, टवेरा में सवार सभी लोग गांव के राघनेद्र मोरप्पा की शादी में बुधनी गए थे। रात में महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। आंचलखेड़ा के पास नर्मदापुरम की ओर से अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। क्रासिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 5 को मृत घोषित किया, रात में लगी भीड़ जिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य 6-7 घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया गया। सूचना मिलते ही रात में जिला अस्पताल में लोगों और मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ लग गई। हादसे में इनकी गई जान ये खबर भी पढ़ें… कार बेकाबू होकर पलटी, दूल्हे के तीन भाइयों की मौत मध्यप्रदेश के खंडवा में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक मकान से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक साइड से पूरी पिचक गई। कार के एयरबैग खुलकर फट गए। हादसे में दूल्हे के 3 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
